The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गौ तस्कारी करते दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने 58 मवेशियों को किया बरामद

Spread the love

पत्थलगांव। गौ सेवा आयोग सदस्यों की मदद से पुलिस ने 58 मवेशियों को बरामद किया है। तस्करी में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी मवेशियों को सुरक्षित सुरेशपुर गौशाला में भेज दिया गया है तथा पशु अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 22 नवंबर की देर रात दो बजे मवेशी तस्करों के खिलाफ गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गौरक्षक बबलू तिवारी, रामकिशन यादव की सक्रियता से पुलिस ने 58 मवेशियों को बरामद किया है। तस्करी में शामिल मैनुद्दीन शाह एवं करामत शाह टाँगरटोली निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि चरखापारा बाजार से इन मवेशियों को ग्राम गाला, बूढाडाँड़ के रास्ते से ले जाया जा रहा था। पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor