The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोंटा के युवा आप से जुड़ रहे हैं-समीर खान

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

सुकमा। आम आदमी पार्टी से कोंटा विधानसभा के लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी आप में शामिल हो रहे हैं। इसलिए आप निचले स्तर से शुरुआत कर रही है। आप नेता समीर खान ने बताया की उनका आज सुकमा जिला प्रभारी बनने के बाद पहला सुकमा दौरा हैं यहा के युवा सोशल मीडिया में सर्च कर फोन कर रहे आप में जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हैं,पंजाब में जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। साल 2023 में भी देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ भी इनमें से एक है। राज्य में अभी भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। ‘आप’ की नजर अब छत्तीसगढ़ पर भी है। पार्टी राज्य में झाड़ू चलाने के लिए बेकरार है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राज्य में अभी से ही सर्वे शुरू कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *