The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वर्कशॉप का ताला तोड़कर 90 हजार का समान चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर । राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा में स्थित एक वर्कशॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 90 हजार का लोहे का सामान चोरी कर लिया घटना की रिपोर्ट हम सराय थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवानंद नगर सेक्टर 3 निवासी मोहम्मद अली अंसारी 47 वर्ष ने थाने में 19 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का गोंदवारा नहर रोड में अल अमीन ट्रैक के नाम से वर्कशॉप है। गुरुवार की रात वह अपने शॉप में ताला लगा कर घर आ गया था दूसरे दिन दुकान पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला । अंदर जाकर देखने पर रिपेयर के लिए रखा गया पोकलैंड का चैन प्लेट 40 नग तथा रोलर 12 नग कुल कीमत 90000 के सामान नहीं था। किसी अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर लोहे की उक्त सामान को चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 380 ,457 के तहत अपराध कायम कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor