The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहर के गंज चौक स्थित मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी,सही आकलन होना अभी बाकी

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। बीती रात शहर के गंज चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को सुबह सूचना मिली दल-बल सहित नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) , कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेंडर कीरो घटना स्थल पहुंचे। आस-पास के CC Tv फ़ुटेज को खंगाला जा रहा है । दुकान मालिक ने सभी तक कुल कितने की चोरी हुई उसका विवरण नही दिया है , वह मिलने के बाद ही कीमत का अंदाज लग पायेगा। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन्ही चोरों ने दुर्ग स्थित एक दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *