The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दीन दुखियों की पीड़ा महसूस कर उनके दुख दर्द को दूर करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं- बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज के दीन दुखियों की पीड़ा को महसूस करना और उनके दुख दर्द को दूर करने जैसा पुनीत कार्य कोई दूसरा नहीं है। सामाजिक क्षेत्रों में तो वैसे बहुत से संगठन कार्य कर रहे हैं परंतु ब्राइट फाउंडेशन रायपुर जिस तरह से समाज के तकलीफजदा लोगों के जीवन साथी ढूंढने मैं मदद व उनका विवाह कराने का पुनीत कार्य कर रहा है अनुकरणीय है।उक्त बातें बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राइट फाउंडेशन द्वारा महामाया सत्संग भवन पुरानी बस्ती में आयोजित विधवा, विधुर, तलाकशुदा, निर्धन, विकलांग युवक-युवतियों के विवाह,पुनर्विवाह एवं परिचय सम्मेलन में कहीं।इस आयोजन में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।बृजमोहन ने कहा कि समाज के बीच में एकाकी जीवन जीना बड़ा कठिन होता है। जीवन में एक साथी, सुख-दुख साझा करने वाले व्यक्ति की कमी महसूस होती है। ऐसे में किसी कारणों से जिन लोगों का विवाह सफल नहीं हो पाता तो उनका जीवन और भी कष्टप्रद होता है। इस अवसर पर बृजमोहन ने नवविवाहिता एवं परिचय में हिस्सा लेने वाले युवक-युवतियों को सुखद एवं खुशहाल जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद सीतूत व उनकी पूरी टीम तथा विवाह हेतु एवं परिचय सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों के परिजन मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor