The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

बौद्ध युवा संघ कर रहा गुढियारी में क्रिकेट मैच का आयोजन, पढ़े नियम और शर्ते

Spread the love

रायपुर। इस वर्ष भी डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती समारोह के उपलक्ष्य मे बौद्ध युवा संघ द्वारा डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर क्रिकेट लीग (AJCL ) का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी वार्ड, मोहल्ला, बुद्ध विहार के स्वजाती भाइयो को इस क्रिकेट लीग मे भाग लेना है तो कृपया हमसे संपर्क करें। *( AJCL ) के नियम एवं शर्तें**1.- सभी मैच अटारी ग्राउंड नंदनवन के पास मैं खेले जाएंगे**2.- सभी मैच विक्की बॉल से ही खेले जाएंगे**3.- सभी मैच सिर्फ शनिवार और रविवार प्रातः को ही खेले जाएंगे**4.- प्रत्येक मैच 12 ओवर का रहेगा**5.- जिसमें 3 ओवर का पावर प्ले होगा**6.- प्रत्येक टीम की एंट्री फीस ₹2500 निर्धारित की गई है**7.- फाइनल मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा**8.- फाइनल मैच 15 ओवर का खेला जाएगा जिसमें 4 ओवर का पावरप्ले रहेगा**9.- प्रत्येक टीम के सिर्फ 11 सदस्यों को ही टी-शर्ट, आयोजक समिति द्वारा दिया जाएगा**10.- आयोजक समिति द्वारा दी गई टी-शर्ट में मैच खेलना अनिवार्य है**11.- किसी भी विवाद की स्थिति में अंपायर का डिसीजन अंतिम माना जाएगा**12.- अंपायर किसी भी टीम का नहीं रहेगा, अंपायर आयोजक समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा**13.- सभी मैच का प्रसारण क्रिक हीरोज ऐप में किया जाएगा* मैच में मुकुंद मसूरकर, अध्यक्ष धीरज रहाटे, कोषाध्यक्ष, आशीष नागदेवे, सचिव है। उक्त जानकारी बौद्ध युवा संघ के रमाकांत रामटेके ने दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor