Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का किया ऐलान

Spread the love

THEPOPATLALभारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। सानिया ने कहा कि उनका शरीर अब थकने लगा है। प्रेरणा और ऊर्जा का स्तर भी घटने लगा है, इसलिए 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है। सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने मात दी। अब सानिया इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor