Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान संग्रहण केंद्र के अनुपयोगी प्लास्टिक बोरियों में लगी थी आग,धान को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं

Spread the love

बिलासपुर। जिले के धान संग्रहण केंद्र मोपका में 19 जनवरी को करीब शाम 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। धान संग्रहण केंद्र मोपका के प्रभारी कृष्ण कुमार राठौर ने आग लगने की सूचना तत्काल ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों समेत अग्निशमन दल को दी। इस सूचना पर जिला विपणन अधिकारी उपेन्द्र कुमार,सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, खाद्य निरीक्षण मनोज बघेल और पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पटेल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही नगर निगम के दो अग्निशमन वाहन धान संग्रहण केंद्र में पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग पर नियंत्रण पाए जाने के पश्चात धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी कृष्ण कुमार राठौर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मोपका के प्रभारी ने मौके का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल का पंचनामा कराया । जिला विपणन अधिकारी, बिलासपुर उपेन्द्र कुमार के अनुसार आग धान संग्रहण केंद्र के अंतिम छोर पर डम्प कटे-फटे और अनुपयोगी प्लास्टिक की बोरियों में लगी थी जिससे संग्रहण केंद्र में उपस्थित धान को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुयी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor