The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रेन की पार्सल बोगी में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर के रेलवे कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी में एक युवक की लाश फांसी पर लटका मिला है। लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। बता दें कि चिरमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह रेलवे स्टेशन में आने के बाद कोचिंग डिपो में साफ-सफाई के लिए खड़ी की थी। जब रेलवे कर्मचारी साफ सफाई करने के लिए गए तो पार्सल बोगी में एक युवक की लाश फांसी पर लटकी दिखी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। फंदे से मृतक का शव उतारकर मरच्यूरी में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor