The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रात के अंधेरे में चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

भिलाई। पॉश कॉलोनी सूर्या रेसीडेंसी में चोरी हो गई। एक फ्लैट से ही चोरों ने 14 लाख रुपए के गहने पार किए हैं। बाकी दो फ्लैट के मालिक बाहर रहते हैं। उनके आने के बाद ही चोरी किए गए सामान का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस 14 लाख की चोरी को महज 4-5 लाख का बता रही है। चोरी की वारदात सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर में हुई है। सूर्या रेसीडेंसी के ब्लाक सी में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने गोल्ड 110 नंबर फ्लैट में घुसकर वहां से 14 लाख रुपए से अधिक के जेवर चोरी कर लिया। यह फ्लैट ओडिसा के नीलांचल इस्पात लिमिटेड कंपनी से सेवानिवृत्त विनय कुमार पारुथी 60वर्ष का है। उन्होंने बताया कि वह लोग तीन माह पहले फ्लैट में ताला लगाकर परिवार के साथ बेंगलुरु गए थे। 28 अक्टूबर सुबह 7 बजे उनके पड़ोसी परम देव सिंह दोगरा ने फोन करके बताया कि उनके फ्लैट सहित सी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 401, 408 में चोरी हो गई है। इसकी जानकारी होते ही विनय कुमार बेंगलुरु से लौट आए। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी का समान पूरा बिखरा हुआ था। लॉकर से ज्वेलरी वाला बैग और अन्य कीमती सामान गायब था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor