The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भाई के शादी में शामिल होने गए व्यक्ति के घर हजारों की चोरी,मकान का दिवाल फांदकर चोर नगदी रुपये सहित अन्य सामान किये पार — मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर । भाई के शादी में शामिल होने मकान में ताला लगा कर गए व्यक्ति के घर चोरों ने दिवाल फांदकर नगदी रुपये, सोने का जेवर व बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिव विला कालोनी गली नंबर 06 अमलीडीह निवासी लारेंस तिर्की 57 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी वित्त विभाग में उपसंचालक के पद पर पदस्थ है,31 दिसंबर को अपने भाई के शादी में परिवार सहित मकान में ताला लगाकर गया था,जब वापस आया तो घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था अंदर घूसकर देखा कि घर में रखे सभी आलमारी खुला हुआ था सारा सामान कमरे में बिखरा पडा था तब मैने अपने घर में अच्छी तरह से देखा तो पाया कि घर में रखे पीतल के बर्तन, बाथरूम मे लगे टैब, मिक्चर, बैग जिसके अंदर एटीएम कार्ड, पेन कार्ड आर सी बुक, लायसेंस आधार कार्ड तथा आलमारी मे रखे चांदी का दो सिक्का , सोने का टाप्स व क्रास लाकेट, आर्टिफिसियल जेवलरी एवं नगदी रकम 12000 रूपया, तथा पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन तथा मेकब बाक्स आदि किसी ने चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *