The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर ।मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी कर लेने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक साहू किराना स्टोर के पास सतनामीपारा बाजार चौक उरला रायपुर निवासी मनीष मिझी 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रा​र्थी का एम वर्ल्ड मोबाईल शाप के नाम से सुभाष चौक मेन रोड उरला में दुकान है। 3 फरवरी को उसे सूचना मिली की उसके दुकान का ताला टुटा हुआ है। जाकर देखने पर दुकान का ताला टुटा हुआ मिला तथा दुकान में रखे 10 नग मोबाइल फोन कीमती 68130 नही था। किसी अज्ञात चोर ने प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर दुकान में बेचने के लिए रखा 10 नग मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor