The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार एक्टीवा पुलिया से टराई,1 की मौत 1 घायल

Spread the love

रायपुर । तेज रफ्तार एक्टीवा अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे गाड़ी चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध की है।मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना पर मंदिर हसौद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पंचनामा व गवाहों का बयान लिया गया। मृतक 1 जनवरी के दिन दोपहर करीब 3 बजे छन्नु यादव पिता रमेश कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गनौद थाना राखी अपने दोस्त के साथ एक्टीवा से घुमने निकला था। गाड़ी छन्नू यादव चला रहा था इसी दौरान एक्टीवा अनियंत्रित होकर ग्राम गुजरा के पास पुलिया से टकरा गई। जिससे छन्नू यादव को गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया तथा पीछे बैठे युवक के सिर व आंख में चोट लगी। उपचार के लिए मंदिर हसौद पीएचसी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने चेक करने के बाद छन्नू यादव को मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor