The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राष्ट्रीय स्तर के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु महासमुंद जिले के तीन विद्यालय चयनित

Spread the love

महासमुंद । स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए राज्य स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हेतु प्रतिभागी के रूप में भारत सरकार को प्रेषित करने के लिए जिले के इन विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें प्राथमिक श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त ओवर ऑल श्रेणी के ग्रामीण क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालय के रूप में विकासखंड बागबाहरा के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसेकेरा, माध्यमिक स्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त ओवर ऑल श्रेणी के ग्रामीण क्षेत्र के सेकेण्डरी विद्यालय के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली का चिन्हांकन किया गया है। उप श्रेणी में ऑपरेशन एवं मैनेजमेंट के अंतर्गत शासकीय केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद का चयन किया गया है। इन विद्यालयों के प्राचार्याें एवं प्रबंधन समिति को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस. चन्द्रसेन एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा श्री अशोक शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि ये जिले के लिए गौरव की बात है। इन विद्यालयों को गुणवत्ता स्तर को बनाए रखते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor