The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

लड़ाई झगड़े से तंग आकर पत्नी गई मायके,पति चुपके से पहुंचा ससुराल और उसके घर में लगा दी आग

Spread the love

दुर्ग।पति— पत्नी में विवाद होने के बाद महिला अपने मायके आ गई। इससे नाराज होकर पति आधी रात ससुराल पहुंचकर उसके घर में आग लगा दिया। आग लगने से घर में रखा धान,सीमेन्ट सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। मामले की रिपोर्ट पाटन थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दमाद पारा वार्ड क्रं 13, ग्राम रूही पाटन जिला दुर्ग निवासी सालिकराम सिंगौर 60 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रा​र्थी की 4 बेटियां है। सबसे छोटी बेटी माधुरी का शादी ग्राम भाडम जिला बिलासपुर निवासी संजय सिगौंर के साथ करीबन 03 वर्ष पूर्व सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था। जिसके बाद प्रार्थी का दामाद माधुरी से अक्सर लडाई झगडा करता था। 20 अप्रैल को उसका दामाद संजय सिगौंर तथा बेटी माधुरी के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसकी बेटी को संजय सिंगौर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद माधुरी अपने मायके आ गई। उसी दिन रात्रि में प्रार्थी का दामाद संजय सिगौंर बिना बताये रात्रि करीबन 02 बजे उसके घर गया व घर में बंधे बैल को खोल दिया तथा घर में आग लगा दी। आहट से उसकी नींद खुल गई। इसे देख उसका दामाद भाग गया। आग लगाने से घर के अंदर रखे 03 बोरा धान, 02 बोरी सिमेंट,एवं घर के बाहर लगे विद्युत मीटर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। जिससे करीबन 20,000 रूपये का उसे नुकसान हुआ है। पड़ोस वाले आकर रात में आग बुझाये। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 436 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *