Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले मुख्य संचालक सहित 10 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले मुख्य संचालक सहित 10 अंतर्राज्यीय आरोपियों को बलौदा बाजार के सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जयपुर, राजस्थान से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा फेयर प्ले और रिशु बुक के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाया जाता था। जिसको गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 09 लेपटाप, 44 नग मोबाईल भी जप्त किया गया।
बलौदाबाजार सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिले के कुकुरदी बाईपास के पास रेड कार्यवाही कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाते आरोपी विशाल बजाज को 03 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपी से मोबाइल को जप्त कर साइबर सेल की टीम द्वारा आरोपी के मोबाइल फोन और ऑनलाइन सट्टा गेम फेयर प्ले और रिशु बुक की बारीकी से जांच किया गया। जांच करने के साइबर सेल और पुलिस टीम को उस ऑनलाइन सट्टा गेम का लोकेशन जयपुर में होने का जानकारी प्राप्त हुआ। जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुये एक पुलिस की टीम तैयार कर जयपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा जयपुर मे लगातार पतासाजी करते हुये अथक प्रयास और मेहनत से आनलाईन गेम साईट फयर प्ले एवं रिशु बुक के ठिकाना सुनिश्चित कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां रंगे हाथ आनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं अन्य गेम खेलाते मौके से 10 आरोपियों को पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से 09 नग लेपटाप 44 नग मोबाईल फोन, बैंक खाता एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया। जब्त दस्तावेज एवं खातों का जब जांच किया गया तो लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor