The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मेट्रो निर्माण के चलते रात में ट्रैफिक डायवर्ट

Spread the love

भोपाल। मेट्रो निर्माण के चलते 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक करोंद से लाम्बाखेड़ा रोड (CIAE कैंपस) तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। हल्के वाहन जैसे दोपहिया, चौपहिया और छोटे वाहन BHMRC अस्पताल के सामने से मित्तल कॉलेज रोड, राजवंश कॉलोनी, गोकुल मार्केट, मित्तल मार्केट, सेंट जॉर्ज स्कूल और मित्तल कॉलेज तिराहा होते हुए आवागमन कर सकेंगे। भारी वाहन और बसें करोंद से लाम्बाखेड़ा जाने के लिए चीपड़ाकला से भानपुर या आचारपुरा मीना चौराहा होकर आशाराम बापू तिराहा मार्ग का उपयोग करेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor