The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक चालक 6 लाख का महुवाफूल कर लिया गबन , अमानत में खयानत का मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यापारी ने एक ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ पंडरी थाने में 6 लाख का मॉल गबन कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकर के मुताबिक मोवा यूफोरिया अपार्टमेंट D-ब्लाक मकान नं 203 निवासी ताराचंद अग्रवाल 77 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है की वह महुवाफूल का थोक व्यापारी है। 21अगस्त को करीबन 12.15 बजे दोपहर अपने मोवा यूफोरिया अपार्टमेंट परिसर से ट्रक नंबर OD 09 M 3837 के चालक एवं मालिक सुब्रत कुमार मेहरा को ग्राम मातापुर (झारखण्ड) व्यापारी भरत कुमार महापात्रो के लिये 84 क्विंटल तथा व्यापारी खखन महापात्रो के लिये 83 क्विंटल तथा व्यापारी बाबुला महापात्रो के लिये 83 क्विंटल महुवाफूल कुल 250 क्विंटल कीमती करीबन 6 लाख रूपये को ग्राम मातापुर (झारखण्ड) के लिये रवाना किया था जो दिनांक 24.08.2022 तक उक्त व्यापारियों के पास पहुंच जाना था किन्तु आज दिनांक 27.08.2022 तक नही पहुंचा है तथा चालक द्वारा अपना मोबाईल बंद कर दिया है कि चालक सुब्रत कुमार मेहरा द्वारा महुवा को बताये गये स्थान मे न पहुंचाकर गबन कर अमानत में खयानत किया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिय है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *