The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

क्रिकेट देख रहे लोगों को ट्रक ने रौंदते हुए फरार,हादसे में गंभीर लोग अस्पताल में भर्ती,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के गाला गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि यहां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। वहीं मैच देखने आज दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पिकअप लोगों को रौंदते हुए निकल गया। मचे हड़कंप के बीच लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी पिकअप लेकर फरार हो चुका था।दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor