The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी,जवानों ने लश्कर का खूंखार आतंकी समेत दो को किया ढेर

Spread the love

THEPOPATLALजम्मू कश्मीर की घाटी में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिल गई है। जहां घाटी में लश्कर का खूंखार पाकिस्तानी आतंकी सलीम पर्रे समेत दो को ढेर कर दिया है। ये आतंकी कई नागरिकों की हत्या में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना सलीम पर्रे और अन्य को ढेर कर दिया है। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमलों की कई घटनाओं में शामिल था। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि एक आतंकी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में हुई है। जो पाकिस्तान का रहने वाला है। आगे कहा कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की तलाश कई दिनों से चल रही थी। इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor