The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराने की पुलिस ने की पुष्टि, बंदूक व सामग्री भी जब्त

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, के.एल.ध्रुव (भा.पु.से.)* पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, हरिन्दर पाल सिंह सोही उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर सिंगारभाट कांकेर के मार्गदर्शन,आई.के.एलेसेला(भा.पु.से) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, रमेश राम सेनानी 30वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय कोयलीबेड़ा, अभिषेक आनंद सेनानी 33 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय केंवटी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा,हुरतराई, मिच्चेबेड़ा व उसके आसपास क्षेत्र में नक्सल कंपनी नंबर-05 के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर दिनांक 25 फरवरी को रात्रि 30 वीं वाहिनी बीएसएफ+डीआरजी की संयुक्त टीम संयुक्त नक्सल अभियान में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा, हुरतराई, मिच्चेबेड़ा की ओर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त/सर्चिंग के दौरान, 25 फरवरी के प्रातः लगभग 8 बजे थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा-हुरतराई के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये।पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का बारीकी से सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 3 पुरूष नक्सलियों का शव, तीन नग भरमार बंदूक एवं दैनिक उपयोगी नक्सली सामग्री बरामद किया गया। मृत नक्सलियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है जिसके लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor