The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोबाइल चोरी कर फरार दो आरोपी ​​​गिरफ्तार,चोरी का माल जब्त

Spread the love

बिलासपुर। मरवाही थाना क्षेत्र में मोबाइल और अन्य कीमती समानों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14130 रुपये बरामद किया गया। मरवाही पुलिस ने मामले में धारा 457,380 के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीडित शरद जायसवाल निवासी निमधा ने थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकान से जियो फोन मोबाइल कीपेड पांच नग कीमत 7750 रुपये ,आइटेल टच मोबाइल एक नग कीमत 3650 रुपये , आइटेल कीपेड मोबाइल एक नग कीमत 1250 रुपये , चार नग पर्स कीमत 280 रुपये, पांच नग बेल्ट कीमत 400 रुपये, छह नग ईयर फोन कीमत 600 रुपये, दो नग चश्मा कीमत 200 रुपये, कुल कीमत 14130 रुपये को कोई अज्ञात चोर ने पार कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत कायम कर लिया। मुखबिर से सूचना मिली कि खुरपा निवासी शंखलाल भैना मोबाइल बेचने का प्रयास किया जा रहा है। टीम ने उसे पकड़ कर पूछताछ की इस पर उसने कौशल सिंह के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए। मरवाही पुलिस ने आरोपित शंखलाल पिता चैनसिंह भैना 20 वर्ष और कौशल सिंह पिता कमल सिंह 19 वर्ष के चोरी गए माल बरामद किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *