The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMISCNational

हवाई अड्डे पर 11.91 लाख के सोने के साथा दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

THEPOPATLAL लखनऊ हवाई अड्डे पर 11.91 लाख रुपये मूल्य के 224 ग्राम सोने की तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि शारजा से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री को शुक्रवार को पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने कहा, “यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर उन्हें रोका गया। उनके सामान की स्कैनिंग के दौरान, एक 24 कैरेट सोने की चेन और पांच चुंबकीय ब्रेसलेट पाए गए। ब्रेसलेट तोड़ने पर सोने के 40 छोटे कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए। इनका कुल वजन सोना 224 ग्राम था, जिसकी कीमत 11.91 लाख रुपये थी।” यात्री ने सीमा शुल्क अधिकारी से कहा कि उसे इसे एक रिसीवर को सौंपना है, जो हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहा था। सोने की डिलीवरी लेने आए व्यक्ति को भी दबोच लिया है। अधिकारी ने कहा, बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया था। हवाई यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी दलीलें सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor