The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने प्लंबर को ठोका, मौत

Spread the love

शहडोल। भगत सिंह तिराहा पर बीती शाम तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से 30 वर्षीय प्लंबर नरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे कर्मचारी अभिषेक कुशवाह घायल हो गए। मृतक के पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद भगत सिंह कॉलोनी के लोग नाराज होकर सोमवार सुबह एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि खराब सड़क डिजाइन और अव्यवस्थित ट्रैफिक दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हैं। मौके पर तहसीलदार जीएस बैरवा और केंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बुलाकर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *