The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

राष्ट्रपति 20 को आएंगी अम्बिकापुर, मंत्री नेताम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री नेताम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति का आगमन सरगुजा के लिए गौरव का क्षण है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर उच्च स्तर की हों, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor