The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

Spread the love

गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130 (सी) में बूढ़गेलटप्पा इंदागांव के बीच बीती रात 2 युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनोंं बाइक सवार की मौत हो गई है। दोनों युवकों का शव इंदागांव के बीच बाकड़ी नाला पुल के नीचे मिला है। इससे पहले भी बुधवार को 5 किलोमीटर के अंतराल में खोखमा पुल के नीचे भी पानी में एक शव मिला था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह पुल मोड पर मौजूद है। हादसा होने का यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार मोड़ में अनियंत्रित होकर पुल के पिल्हर से टकरा गए होंगे। पिल्हर से टकराने के बाद दोनों युवक बाइक समेत पुल के नीचे 30 से 40 फिट दूर जा गिरे। हादसा रात में हुआ है। जिसके कारण घायलों को मदद भी नहीं मिल सकी। दोनों युवक कालीमाटी निवासी परमेश्वर और रूपसिंह की मौत हो गई। पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor