The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateCrimeMadhya Pradesh

दो आरक्षक रेत वसूली मामले में लाइन अटैच

Spread the love

ग्वालियर। रेत से भरे डंपर चालकों से वसूली के मामले में मुरार थाने में पदस्थ दो आरक्षक, अभिनव शर्मा और शैलेष यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाइन अटैच कर दिया गया। दोनों आरक्षक रात में एफआरवी पर तैनात थे और उनके ऊपर आरोप था कि वे एफआरवी चालक के साथ मिलकर रेत से भरे डंपरों से रुपये की वसूली कर रहे थे। इसके बाद इन डंपरों को नो एंट्री में प्रवेश कराया जा रहा था। मामले के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे।

एएसपी अनु बेनीवाल को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में दोनों आरक्षकों की संलिप्ता संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उन्हें लाइन अटैच किया गया। आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने एसएसपी धर्मवीर सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब इस पूरे मामले की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor