The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

हुक्का पिलाते दो संचाल​क गिरफ्तार,तीन नग हुक्का पार्ट एवं राॅ मेटेरियल जप्त

Spread the love

रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते 2 संचालक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव स्थित वाइट अर्थ कैफे के संचालक द्वारा अपने कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त कैफे में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान लोगों को हुक्का पिलाते वाइट अर्थ कैफे के संचालक तनूज पंजवानी व रवि आहूजा को पकड़कर उनके कब्जे से 03 नग हुक्का पार्ट एवं राॅ मेटेरियल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। कैफे के संचालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने एवं कैफे के विरूद्ध लगातार शिकायत प्राप्त होने पर कैफे का लायसेंस निरस्त कराने हेतु पत्राचार कर कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी (कैफे संचालक) 01. तनूज पंजवानी पिता मनोज पंजवानी 20 साल निवासी संतोषी नगर मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 02. रवि आहूजा पिता धनराज आहूजा 23 साल निवासी गली नंबर 03 थाना तेलीबांधा रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *