The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत ,चार घायल

Spread the love


सूरजपुर । जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग काशीय बिजली (गाज) का झटका लगने से बेहोश हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम करकेपा निवासी नंदलाल पैकरा और संजय यादव दोनों युवक सोमवार को बाइक से सूरजपुर जिले के प्रतापपुर बाजार आए थे। वहां से शाम को वापस घर लौटने के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोनों ग्राम खजुरी में पेड़ के नीचे स्थित दुकान में रुक गए। दोनों लोहे के टेबल पर बैठे थे। इसी दुकान में बारिश से बचने अन्य 3 लोग भी थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े थे। दुकान संचालक रामरतन पैकरा भी वहीं मौजूद था। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ दुकान पर आकाशीय बिजली (गाज) गिर गई। गाज की चपेट में आने से लोहे के टेबल-कुर्सी पर बैठे नंदलाल पैकरा और संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झटका लगने से दुकान संचालक रामरतन पैकरा और 3 अन्य लोग भी बेहोश को गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *