The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पिकनिक मनाने गए दो छात्र नदी में बहे, तलाश जारी

Spread the love

जांजगीर। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो छात्र मंगलवार की दोपहर हसदेव नदी में नहाने के दौरान बह गए। दोनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। उनके दोस्तों ने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी दिव्यांश कटकवार(16) पिता दीपक कटकवार और प्रांजल देवांगन(17) पिता किशोर देवांगन मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ बलौदा ब्लाक के ग्राम देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर लगभग ढाई बजे वे अपने दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने के लिए उतर गए। दिव्यांश कटकवार और प्रांजल देवांगन को तैरना नहीं आता था। दोनों नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में फंस गए। छात्रों को बहते देख उनके दोस्तों ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से छात्रों की तलाश में जुट गई। वहीं लापता छात्रों के परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी किनारे उनकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक बचाव दल को छात्रों की तलाश करता रहा। रात में अंधरा होने पर बचाव कार्य को रोक दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor