The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोना और चांदी की पॉलिश करने वाली दुकान से लाखों का माल चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर/दुर्ग । पावर हाउस मार्केट स्थित सोना और चांदी की पॉलिश करने वाली दुकान में चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपियों ने देर रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर वहां सेंधमारी की थी। वहीं उनकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का 60 प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
दरअसल सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में टीआई विशाल सोम ने दो टीमें गठित की थीं। दोनों टीमों घटना के आस-पास लगे करीब 30 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद आरोपियों का सुराग मिला। उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर निवासी शातिर आरोपी मोहमद सलमान खान (22 वर्ष) और बसीर अख्तर (26 वर्ष) को 18 नम्बर रोड गौसिया मंजिद के पास से गिरफ्तार किया गया। यह दोनों यहां अपने भाई के यहां रुके थे और भागने की फिराक में थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *