The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चूहा पकड़ने के चक्कर में दो साल की मासूम की गई जान,जाने पूरी खबर

Spread the love

जशपुर । जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में कोरवा बस्ती में खेल के दौरान 2 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अन्य साथी बच्चों के साथ बिल खोद कर चूहा पकड़ रहा था। इसी दौरान 5 साल के बच्चे ने फावड़ा चला दिया, जिससे बच्चे की गर्दन कट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को पंडरापाठ कोरवा बस्ती के करीब छह-सात बच्चे खेतों में बिल खोदकर चूहे निकाल रहे थे। खुदाई के दौरान पांच साल के एक बच्चे ने फावड़ा चलाया जो कि वहीं खड़े दो साल के बच्चे जगदील राम पुत्र जगेश्वर राम की गर्दन में लग गया और वह कट गई। बच्चा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस अभी जांच की बात कह रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *