The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब के नशे में एक पुलिस कांस्टेबल ने जमकर मचाया उत्पात

Spread the love

बिलासपुर । तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड में गुरुवार रात शराब के नशे में एक पुलिस कांस्टेबल ने जमकर उत्पात मचाया। उसने बीच सड़क पर अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी और फिर सड़क किनारे बैठे अधेड़ को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल ने अपनी वर्दी भी उतार दी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कांस्टेबल ने अधेड़ को छोड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन कांस्टेबल को पकड़ने की जगह चुपचाप लौट गई। सिपाही बनियान पहले ही काफी देर तक वहां घूमता रहा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। हालांकि पुलिस ने उसकी एक्टिवा को जरूर लॉक कर दिया, लेकिन सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *