The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत स्थिर

Spread the love


बिहार । आरा में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता और ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मार दी. पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि भाजपा नेता फ्रेंड्स कॉलोनी में सुबह की सैर पर थे, तभी अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। उन्होंने कहा कि सिंह की हालत अब स्थिर है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले भाजपा नेता को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। जख्मी नेता को काफी करीब से पीठ में गोली मारी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *