The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तीन आपदा पीड़ित परिवारों के लोगों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Spread the love


बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 27 सितम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में शारदा प्रसाद पिता पीताम्बर वर्मा, निवासी ग्राम गिधौरी, तहसील कसडोल, लीलावती पति स्व. अनिल कुमार, निवासी ग्राम बैगनडबरी, तहसील कसडोल, अमरौतिन बाई पति स्व.पंचराम निषाद निवासी ग्राम पीपरछेड़ी, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, आग से जलने एवं तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *