The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा कर फरार,युवक की मौके पर मौत,मामला दर्ज

Spread the love

कोटा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार यवक की मौत हो गई है। ये हादसा 4 फरवरी की देर रात का है। हादसे में 43 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फारार हो गया है। बेलगहना चौकी पुलिस जाँच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम नगोई के लामनी डबरी निवासी कुशल सिंह पैकरा ग्राम केंदा से ग्राम सुईधार जाने के लिए निकला था। उसी दौरान केंदा बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही केंदा चौकी पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कर शव को मरचुरी रखा गया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। रात होने के वजह से शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया था। 5 फरवरी को केंदा चौकी पुलिस परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *