The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जमीन बटवारा के विवाद में सौतेली मां को कैची से मार कर कर दिया गंभीर रुप से घायल—बहू ,बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी के टिकरापारा इलाके में जमीन बटवारा को लेकर सौतेली मां को बहू—बेटे ने कैची से प्राणघातक हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर टिकरापारा थाना पुलिस ने बहु—बेटे के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिव नगर मठपुरैना निवासी वासुदेव साहू उम्र 12 वर्ष पिता स्व.वेद कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 26 अक्टूबर को वह 10.30 बजे स्कूल से आया तब घर में जमीन बटवारा को लेकर प्रार्थी का सौतेला भाई गिरिराज साहू 20 वर्ष पिता स्व.वेद कुमार साहू व भाभी भारती साहू 20 वर्ष उसकी मॉ हेम कुमारी के झगड़ कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने कैची से प्रार्थी की मॉ पर प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया व दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गए। जिसके बाद उसने अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *