उपेंद्र प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया रायपुर सम्भाग उपाध्यक्ष
”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम।प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षक संघ की आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक 11 जुलाई को संपन्न हुई। जिसमे NMOPS के जिला रायपुर जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह को OPS दिलाने में उनके संघर्षपूर्ण कार्य और सफल नेतृत्व को देखते हुए रायपुर संभाग के संभाग उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र रायपुर संभाग के संभाग प्रभारी श्री गोपेश साहू के द्वारा जारी किया गया।
उक्त बैठक में संघ के सहायक शिक्षक के प्रांत प्रभारी एवम अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिन्हा जी, प्रांतीय आई टी प्रकोष्ठ श्री अमित दुबे जी, रायपुर जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार साहू जी, जिला सचिव श्री डायमंड सिन्हा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दीपेंद्र सिन्हा जी, जिला आईटी प्रकोष्ठ श्री लोकेश्वर साहू जी, जिला कार्यकारिणी के श्री दीपक ठाकुर जी,भूपेंद्र सिन्हा जी, श्री योगेश निर्मलकर जी, श्री रणजीत भतपहरी जी, श्री भारत नेताम जी, श्री युगल किशोर साहू जी, श्री लाकेश हिरवानी जी, श्री योगेन्द्र वर्मा जी, श्री श्रवण कुमार देवांगन जी, श्री गजेंद्र डहरजी और श्री पवन कुमार साहू जी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुई।

