The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

मप्र विधानसभा में महिला आरक्षण पर हंगामा

Spread the love

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज महिला आरक्षण से जुड़े शासकीय संकल्प को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण और संसद एवं सभी विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण लागू करने से संबंधित संकल्प प्रस्तुत किया, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान विपक्ष ने 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की, जबकि सरकार ने इसे क्रमिक प्रक्रिया के तहत लागू करने की बात कही। इस मुद्दे पर मतभेद बढ़ने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया, जिससे माहौल और गरमा गया।`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *