The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्राम पंचायत मड़ेली में राजीव युवा मितान क्लब का हुआ गठन, यशवंत साहू बनें अध्यक्ष

Spread the love

दीपक साहू की रिपोर्ट

कुरूद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासन की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत युवा शक्ति को संगठित करने, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु बुधवार को ग्राम पंचायत मड़ेली में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यशवंत साहू को अध्यक्ष, लेखराम साहू, उत्तरा बाई उपाध्यक्ष, हुमेश साहू सचिव, छमन साहू कोषाध्यक्ष, करुणा साहू, रोशन निर्मलकर संयुक्त सचिव चुने गए। गठन की प्रक्रिया में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सभी सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस दौरान नोडल अधिकारी रवि कुमार साहू, सरपंच लक्ष्मीनारायण साहू,उपसरपंच पुष्कर साहू, सचिव महेश कुर्रे सहित ग्रामीण उपस्थित रहे, और नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *