Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कार्पियों और इनोवा में जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग

Spread the love

दीपक साहू की रिपोर्ट

धमतरी। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो और इनोवा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर है, जिसमें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धमतरी के केरेगांव थाने की बतायी जा रही है। केरेगांव थाना के सियादेही में अब से कुछ देर पहले दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हुई है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद से एक ही परिवार के 8 सदस्य स्कार्पियो में सवार होकर धमतरी आ रहे थे। शार्टकट रास्ता तय करते हुए वो सभी नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग से आ रहे थे। सियादेही में एक हाईवा को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कार्पियो ने सामने से आ रही इनोवा को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गयी है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। वहीं घायल सभी 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी एक ही परिवार के हैं, जो गरियाबंद से धमतरी एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद तत्काल केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उधर इनोवा सवार दो लोगों को भी चोटें आयी है, जबकि हाइवा चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor