The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

वेदांता पावर प्लांट हादसा, एक और घायल की मौत अब तक 25 मरे

Spread the love

सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू की इलाज के दौरान रायपुर के श्री शंकरा अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया गया कि बॉयलर के फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा होने से दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया था, जिससे निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और विस्फोट हो गया। इस घटना में कई मजदूर घायल हुए थे, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। मामले में पुलिस ने वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही, हादसे की उच्च स्तरीय जांच बिलासपुर संभाग आयुक्त को सौंपी गई है ताकि कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor