The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

साढ़े तीन करोड़ की अधूरी सड़क से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

कांकेर। नगर के घड़ी चौक से ग्राम पंडरी पानी तक 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य के अधूरे रहने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आज जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि साल 2024-25 से सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक सड़क पूरी नहीं हो सकी है। अधूरी सड़क की वजह से लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसों और धूल की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. कई बार मंत्री और जिला प्रशासन को अपनी समस्या बता चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ. सड़क अधूरी होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इसकी सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि डामर की कमी होने के कारण सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जल्द ही सामग्री उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य पूरा कर लोगों की समस्या दूर की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *