The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक का किया घेराव

Spread the love

मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम बंगरेड में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने गांव की खराब सड़क और अधूरे विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई और विधायक को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने “चोर-चोर” के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया गया है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं बनी है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कुछ ग्रामीणों और विधायक की सुरक्षा में तैनात गार्ड के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी देखने को मिली। वहीं वीडियो में विधायक समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच भीड़ से निकलते नजर आए। यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *