The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

ग्रामवासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए झिरिया का पानी नहीं पीने की दी गई समझाईश

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव।समाचार पत्र में प्रकाशित मेटाटोड़के गांव में पानी की सुविधा नहीं के संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ है। जिसके संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड मोहला के उप अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में बताया कि मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल औंधी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंदोड़ी के आश्रित ग्राम मेटाटोड़के में कुल 8 परिवार है। जिनके लिए 3 हैण्डपंप की व्यवस्था है और तीनों हैण्डपंप चालू स्थिति में है। ग्राम के 3 परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा पीने के लिए झिरिया का उपयोग में लाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी समय से आदतन झिरिया का पानी पीते आ रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को झिरिया का पानी नहीं पीने के लिए समझाईश दी। उन्होंने कहा कि झिरिया का पानी पीने से बीमारी भी हो सकती है। इसलिए अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेण्डपंप के पानी का उपयोग पीने के लिए करें। धीरे-धीरे इसकी आदत हो जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor