The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्रीकृष्ण मंदिर क्षेत्र व यूपी के विकास के लिए भाजपा को वोट देंः बृजमोहन

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आज ब्रज प्रान्त के बरखेड़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर क्षेत्र को भव्य बनाने और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। अग्रवाल आज ब्रज प्रान्त के बरखेड़ा विधानसभा में वहां के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद के साथ चुनावी सभाओं को साझा किया। उन्होंने बरखेड़ा विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी और योगी जी के प्रयासों से भगवान प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण जी का का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में विकास करवाना है इसलिए जरूरी है कि मोदी-योगी और कमल फूल को जिताएं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor