The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चार नगर निगम समेत 15 निकायों में मतदान जारी, मतदान केंद्र में हंगामा,जाने पूरी खबर

Spread the love

बिलासपुर। 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में सुबह 8 से वोटिंग जारी है,इस बीच विवाद की छिटपुट खबरें भी सामने आ रही है। बिलासपुर के तारबाहर बूथ में भाजपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। संजय गांधी नगर वार्ड 29 में चल रहे वोटिंग के दौरान बीजेपी और कांग्रेस आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र के अंदर एमएलए के जाने को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई। वहीं विवाद में बीजेपी और कांग्रेस में जमकर धक्कामुक्की हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति का काबू किया। बताया जा रहा है कि पूर्व महापौर किशोर राय ने कांग्रेस एमएलए के अंदर जाने को लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद कांग्रेसी और भाजपाइयों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *