The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल गांधी से की दो शिकायतें

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने 3 फरवरी को राहुल गांधी से एयरपोर्ट में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आरपी सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि मुझे आपसे दो शिकायतें हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने आरपी सिंह का चेहरा देखा और बोला कहिए। आरपी सिंह ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ 2 साल के बाद आए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता आपको बहुत प्यार करती है। आपको साल में दो बार आना चाहिए। राहुल गांधी ने इस शिकायत को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरपी सिंह ने कहा कि दूसरी शिकायत यह है कि देशभर के लोग और कांग्रेसी फायर ब्रांड राहुल चाहते हैं। राहुल गांधी ने फिर पूछा आपने क्या बोला। आरपी सिंह ने कहा कि जिस तरह आपने संसद में बुधवार को भाषण दिया था वैसा फायर ब्रांड राहुल गांधी हमें चाहिए। यह सुनते ही राहुल ने कहा ओके डन और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। आरपी सिंह की दो शिकायतें सुनकर वहां मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हंसने लगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *