The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेज बारिश के चलते दीवार गिरा,वृद्ध महिला की मौत,भतीजा घायल

Spread the love

जशपुर। भारी बारिश के चलते जर्जर दीवार के गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक 35 वर्षीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बिलाईटांगर गांव की है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग छह बजे बिलाईटांगर निवासी स्वाति रजक 60, अपने भतीजे संजय रजक 35 और नंदनी रजक पांच के साथ घर में सोई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पूरी दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वृद्धा सहित तीनों लोगों को मलबे में दबा पाया। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाते हुए घायलों को इलाज के लिये पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने वृद्धा स्वाति रजक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल संजय की हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। संजय के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है। राहत की बात रही कि पांच साल की स्वाति पूरी सुरक्षित है।
जशपुर जिले में एक जून से अब तक 196.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 जुलाई तक औसत वर्षा 404.2 मिमी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *