The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूपीएससी में चयनित आकाश जैन के निवास पहुंचकर वार्ड पार्षद ने दी बधाई

Spread the love

कवर्धा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC की परीक्षा में नगर के होनहार आकाश जैन ने 94वें रैंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया है। उन्ही के वार्ड पार्षद व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने चयनित आकाश जैन के पिता गुलाब चंद जैन के निवास पहुंचकर उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने इस प्रयास में यह शानदार मुकाम पाकर कवर्धा सहित छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है। वही मोहित माहेश्वरी ने मोहल्ले वार्ड ही नही पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है। गुरूवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा में कवर्धा की होनहार आकाश जैन ने आल इंडिया स्तर पर 94 वें रैंक के साथ सफलता प्राप्त की है। इस सफलता के बाद पार्षद व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी उनके निज निवास पहुंचकर उनके परिवार जनो से भेंट कर सफलता के लिए परिवारजनों का मुह मीठा कर बधाई व शुभकामनाएं ।

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *